{"_id":"6bd3370a81806f5c43456200042c6bef","slug":"question-in-the-forum-by-answering-questions-prize-winning-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्न मंच में प्रश्नों के जवाब देकर जीते महिलाओं ने इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्न मंच में प्रश्नों के जवाब देकर जीते महिलाओं ने इनाम
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल पाता में चल रहे हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
हिंदी दिवस 14 सितंबर से प्रारंभ हुए हिंदी पखवाड़ा में महिलाओं के लिए प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें महिलाओं से हिंदी से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए।
महिलाओं ने प्रश्नों के सही उत्तर बताकर पुरस्कार प्राप्त किए।
गेल पाता में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी के प्रति उत्साह एवं जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अनुवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता, पत्र लेखन प्रतियोगिता, गांव की महिलाओं हेतु प्रश्न मंच, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। 28 सितंबर को हिंदी पखवाड़े का समापन होगा।