फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Purva Rawat won the match in the night cricket tournament.

Auraiya News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरवा रावत ने जीता मैच

Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Purva Rawat won the match in the night cricket tournament.
फोटो-39-मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
सहार। मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में नन्ही पहल संस्था की ओर आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार रात पुरवा रावत की टीम ने मैच जीत लिया। टीम ने जीतू इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

दस-दस ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतू इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 49 रन बनाए। वहीं पुरवा रावत की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पुरवा रावत की ओर से साहिल ने 23, नितिन ने 17 व पुली ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवेंद्र राजपूत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिबियापुर की टीम ने जीता मुकाबला

अटसू। क्षेत्र के गांव रमपुरा हैदरपुर में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 मई से चल रहा है। टूर्नामेंट में जिले की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बुधवार को दिबियापुर एवं सुरजनपुर के बीच दोबारा से मैच खेला गया।



बुधवार को तेज धूप के चलते मैच शाम की पाली में कराया गया। मुकाबले में दिबियापुर और सुरजनपुर की टीम आमने-सामने रहीं। टॉस सुरजनपुर टीम के कप्तान रामजी ने जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिबियापुर टीम के कप्तान पंकज ने खिलाड़ियों के साथ फील्ड पर उतरकर गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए सुरजनपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 97 रन ही बना सकी।


जवाब में खेलने उतरी दिबियापुर की टीम ने एक रन से जीत हासिल की। दिबियापुर की टीम ने 9.2 ओवर छह विकेट खोकर 98 रन बनाकर जीत हासिल की। क्लब के अध्यक्ष विकास गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 मई को खेला जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed