{"_id":"24f0107a4d0b4d926650793f46907f83","slug":"pthvria-temple-ceremonial-with-flying-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कलश यात्रा के साथ पथवरिया मंदिर पर धर्मानुष्ठान प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ पथवरिया मंदिर पर धर्मानुष्ठान प्रारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रृद्धालुओं की आस्था का केंद्र शक्तिपीठ माता पथवरिया देवी मंदिर पर भगवान आशुतोष के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य राम कथा की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर ककराही ग्राम स्थित पथवरिया देवी मंदिर से गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुई कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने भागीदारी की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने निचली गंगा नहर से पानी लिया। इसके बाद नगर के प्रमुख रास्तों से होकर कलश यात्रा मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
आयोजक मंडल के देवेश्वर पांडेय, ज्ञानेश्वर दिवाकर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को वेदी निर्माण, वेदी पूजन, अग्नि स्थापन, कर्म कुटी, दुग्ध, जलाधिवास आदि कार्यक्रम होंगे। शनिवार को हवन, फल, मेवा, अन्नाधिवास, रविवार को पूजन, महास्नान, नगर परिक्रमा एवं शैयाधिवास अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
नैमिशारण्य सीतापुर के स्वामी सर्वेश्रानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में राष्ट्रपति पुरस्कृत डा. नर्वदा प्रसाद त्रिपाठी एवं पंडित राघवेंद्र शुक्ला धर्मानुष्ठान संपन्न कराएंगे। इस दौरान श्रीरामकथा का भी आयोजन होगा।
देवेश्वर पांडेय, पूर्व प्रधान ज्ञानेश्वर दिवाकर पांडेय, मुक्तेश्वर पांडेय, चंद्रशेखर अवस्थी, नारायण पांडेय, नितेश वर्मा, रामजी पांडेय, धीरज शुक्ला, आकाश अवस्थी, सचिन दुबे, अशोक राजपूत, दिनेश कुशवाहा, विशाल दुबे, विनय पांडेय, कंचन पांडेय, प्रधान रानी पांडेय, बसंती पांडेय आदि मौजूद रहे।