{"_id":"6875527f0e6f7a60df010dd7","slug":"protest-against-the-death-of-hapurs-accountant-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128699-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हापुड़ के लेखपाल की मौत के विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हापुड़ के लेखपाल की मौत के विरोध में धरना-प्रदर्शन
Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल में धरने पर बैठे लेखपाल।
- फोटो : अजीतमल में धरने पर बैठे लेखपाल।
अजीतमल। हापुड़ में लेखपाल की मौत के मामले में अजीतमल के लेखपालों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को उन्होंने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
राजस्व लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में तहसील के लेखपालों ने प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि इस घटना से प्रदेश के लेखपाल आहत हैं।
लेखपालों ने मांग की है कि जनपद हापुड़ की मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल सुभाष के आश्रितों को आर्थिक सहायता व आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में तत्काल नियुक्त किया जाए। आरोप लगाया कि लेखपाल अधिकारियों के व्यवहार से तनाव में था। इसकी जांच कराई जाए, ताकि परिजनों को न्याय मिल सके।