फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pressure pipe open, 15-minute full revolution

प्रेशर पाइप खुला, 15 मिनट खड़ी रही संपूर्ण क्रांति

Thu, 15 Mar 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Thu, 15 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में प्रेशर पाइप खुलने से बुधवार रात ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचकर प्रेशर पाइप ठीक किया। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन


दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप अचानक खुल गया और ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने चेन पुलिंग होने की आशंका जताई लेकिन ट्रेन के वैगन से प्रेशर लीक होने की जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद ट्रेन के टीएसआर व रेलवे कर्मचारियों ने पूरी ट्रेन की जांच पड़ताल की। रेलवे कर्मचारी रात में टार्च लेकर इधर-उधर दौड़ते रहे जब ट्रेन के वैगन से पाइप खुला देखा तब पता चला की प्रेशर पाइप खुलने से प्रेशर नहीं बन रहा था। इसकी वजह से ट्रेन रुक गई। रेलवे कर्मचारियों ने प्रेशर पाइप को जोड़ा। स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार ने बताया ट्रेन में चेन पुलिंग नहीं हुई थी, प्रेशर पाइप खुलने से ट्रेन रुकी थी। प्रेशर पाइप जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट तक खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed