{"_id":"58960b204f1c1bda22e80df0","slug":"pregnant-women-to-nurse-the-recovery-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं से वसूली पर नर्स को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं से वसूली पर नर्स को नोटिस
औरैया
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गर्भवती महिलाओं से वसूली की शिकायत पर सीएमएस ने संबंधित स्टाफ नर्स को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएसएम ने महिला वार्ड के सभी कर्मचारियों को इस तरह की शिकायत मिलने पर बिना नोटिस के कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। इस दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा सुविधा शुल्क व मिठाई के लिये रुपये की मांग की जाती है। ऐसे ही एक मामले में गर्भवती महिला रीता देवी पत्नी राजेश निवासी बिरूहनी ने सीएमएस से शिकायत की। महिला ने स्टाफ नर्स मीरा देवी पर अस्पताल में भर्ती होने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। रुपये लेने के बाद ही स्टाफ नर्स ने उसे भर्ती किया।
महिला ने बताया कि अन्य गर्भवती महिलाओं से भी रुपये लिये गये। इस पर सीएमएस डा. पीके कटियार ने स्टाफ नर्स मीरा देवी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस ने बताया कि महिला अस्पताल की छवि को सुधारने व महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयास जारी हैं।