फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pragnent lady died, protest

प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
pragnent lady died,  protest
औरैया। शहर के मोहल्ला तिलक नगर में संचालित प्राइवेट अस्पताल में सोमवार देर शाम प्रसव से पहले गर्भवती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ते देख कर्मी अस्पताल बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

तिलक नगर जमालशाह निवासी गर्भवती रेशमा (30) पत्नी जाहिद को परिजनों ने सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर मोहल्ले में संचालित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रेशमा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के मामा अखलाक अहमद ने बताया कि डॉक्टरों ने 20 हजार रुपये प्रसव कराने के नाम पर जमा कराया था।
विज्ञापन

लेकिन प्रसव होने से पहले ही उनकी भांजी की मौत हो गई। अस्पताल वालों ने मौत के बाद उसकी हालत नाजुक बताकर इटावा रेफर कर दिया। लेकिन वह लोग इस बात को नहीं समझ पाए। जब इटावा लेकर पहुंचे तो पता चला कि रेशमा पहले से मृत है। वहां से लौटे परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। कर्मचारी अस्पताल बंद करके भाग गए। मृतका के मामा का कहना है कि अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं था। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed