फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power officials on behalf of government departments

सरकारी महकमों पर बिजली अफसर मेहरबान

Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Power officials on behalf of government departments
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo
 बिजली विभाग बकाया बिल जमा करने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट का लाभ दे रहा है। इस योजना का महकमा प्रचार भी कर रहा है। वहीं सरकारी विभागों पर सालों से बकाया करोड़ों रुपये की अदायगी कराने के लिए बिजली विभाग संजीदा नहीं है। बिजली चेकिंग अभियान में सामान्य उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए लेकिन सरकारी महकमों में जाने की जहमत अधिकारी नहीं उठा पाए।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए छापेमारी की। शिविर लगाए गए। ब्याज में छूट देने की योजनाएं चलाकर आम उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बकाया अदा न करने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए गए। कनेक्शन काटने की धमकी दी गई। वहीं करोड़ों रुपये के बकायेदार सरकारी विभागों पर पूरी तरह से मेहरबानी बरती गई। ऐसे में बिजली विभाग दोहरी नीति अपना रहा है। सरकारी विभागों पर  नौ करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विभाग पर कितना बकाया
विभाग                           बकाया
डीएम कार्यालय                 3 लाख
बीएसए कार्यालय                8 करोड़ 81 लाख
नगर पालिका परिषद            12 लाख
पुलिस विभाग                2.50 लाख (ढाई लाख)
सीएमओ                   32 लाख
बीडीओ औरैया              26 लाख
            

सरकारी विभागों को शासन से मार्च माह में फंड जारी होता है। इसी से सरकारी विभागों के बिजली बिल अदा किए जाते हैं। विभागों को शासन से ही  फंड नहीं मिलेगा तो वह बिल कहां से जमा कराएंगे। वहीं लंबे समय से बिल जमा न होने से ब्याज भी बढ़ता जा रहा है। इससे बकाया के सापेक्ष रेवेन्यू कम जमा हो पा रहा है। वहीं बकाया सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने व उनके खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने जैसी कोई भी व्यवस्था नहीं है।
                        आरबी चौधरी
                      एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed