फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potato farmers in crisis due to increased temperature

बढे़ तापमान से संकट में आलू किसान

Mon, 03 Apr 2017 12:09 AM IST
औरैया
औरैया Updated Mon, 03 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Potato farmers in crisis due to increased temperature
कालाआम चौराहे पर सड़क पर बिखरा पड़ा आलू। - फोटो : ब्यूरो
बढ़ती गर्मी से आलू किसान संकट में हैं। व्यापारियों के इंतजार में किसानों ने हजारों क्विंटल आलू घरों में डंप कर रखा है। ऐसे में जल्द आलू की बिक्री न हुई तो गर्मी से यह सड़ जाएगा। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई है। जिले में 5120 हेक्टेयर में आलू की बुवाई हुई थी। एक लाख 27 हजार मीट्रिक टन की पैदावार हुई है। कभी खेतों से ही बिक जाने वाले आलू के लिए इस बार व्यापारी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। मंदी के चलते छोटे किसानों ने घर पर ही आलू रोक रखा है। इनमें से कई किसानों को कोल्ड में आलू रखने के लिए टोकन भी नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


 जिले के आठ कोल्ड स्टोरेजों की भंडारण क्षमता 68 हजार 846 मीट्रिक टन है। इससे सभी का आलू भंडारित नहीं हो पाया। काफी कि सान अपनी जरूरतों और ऋणों की अदायगी के लिए फसल बेचना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उम्मीद थी कि होली और नई सरकार के गठन के बाद आलू के रेटों में उछाल आएगा  उपज का वाजिब दाम मिल जाएगा। किसानों को फिलहाल निराशा ही हाथ लगी है। वहीं बढ़ते तापमान ने इनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। किसान चिंतित हैं कि जल्द ही आलू न बिका तो सड़न पैदा हो जाएगी। इससे तगड़ा नुक सान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed