{"_id":"5dc3156d8ebc3e5b2b25a6a2","slug":"poltical-auraiya-news-knp524223473","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल फफूंद से 10 बसें जाएंगी भाजपा की जनसभा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल फफूंद से 10 बसें जाएंगी भाजपा की जनसभा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। भाजपा मंडल कार्यालय पर बुधवार को फफूंद मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी की अध्यक्षता में भाजपाइयों की बैठक हुई। बैठक में 10 नवंबर को औरैया में नगर पालिका इंटर कालेज में होने वाली तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जनसभा में यहां के दस बसों में कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि जनसभा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे।
बैठक में बताया गया कि फफूंद मंडल से 10 नवंबर को संकल्प यात्रा के समापन पर औरैया में होने वाली जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की देखरेख में होने वाले इस कार्यक्रम में 10 बसों के अलावा सभी पदाधिकारी अपने निजी वाहन भी साथ लेकर जाएंगे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोविंद मिश्रा ने किया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव व मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा के अलावा रानू अग्निहोत्री, सुधांशु अग्निहोत्री, मंगल सिंह बंजारा, अनुराग पाठक, बृजेंद्र शुक्ला, संतोष कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अनुज दुबे व प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।