{"_id":"8620d6daa40b1f671ada32b6b791fcfe","slug":"polling-parties-depart-for-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतदान कराने को रवाना पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने को रवाना पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के दूसरे चरण के चुनाव में भाग्यनगर ब्लाक की पोलिंग पार्टियां सोमवार को जीजीआईसी दिबियापुर से रवाना की गईं। ब्लाक के कुल 190 बूथों पर 682 प्रधान प्रत्याशियों एवं 112 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को 1 लाख 27 हजार मतदाता करेंगे। रिटर्निंग आफीसर राजेश कुमार श्रीवास के निर्देशन में सुबह से ही पोलिंग पार्टियों का रवाना किया जाना प्रारंभ कर दिया गया।
इस बीच प्रेक्षक, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम एके सिंह, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। बीएसए एवं रिटर्निंग आफीसर राजेस श्रीवास ने बताया कि प्रधान पद के कुल 682 प्रत्याशी मैदान में हैं। 917 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से कुल 552 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
112 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर मंगलवार को चुनाव होना है। जबकि 253 सीटों पर किसी दावेदार ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया है। ब्लाक के कुल 1 लाख 27 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने अपने गांव की सरकार चुनेंगे। आज इन बूथों के लिए कुल 760 मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया गया।