फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

कांग्रेस की पदयात्रा 9 व10 को

Fri, 06 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा देकर कांग्रेस 9 व 10 अगस्त को पदयात्रा निकालेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को जेसीज चौराहा के पास एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में निकलने वाली पदयात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाता है। महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के काले शासन से आजादी के लिए अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया था। इसी तरह कांग्रेस भी देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था व किसानों की समस्याओं को लेकर 9 व 10 अगस्त को तीनों विधान सभा क्षेत्रों में पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और उनकी जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने पदाधिकारियों को तीनों विधान सभा क्षेत्रों में होने वाली पद यात्रा की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed