{"_id":"5fb805bd8ebc3eefb908b48b","slug":"political-auraiya-news-knp595312713","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का शुक्रवार को सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। सहकारी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने चांदी का मुकुट व शाल भेंट किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
अभिषेक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार व प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने 70 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी। जमीनी हकीकत सबसे सामने है। सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उप चुनावों में भी सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उपचुनावों में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन लूट, हत्या, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं में गुणात्मक इजाफा हो रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के अलावा कन्हैया दुबे, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, विकास सक्सेना, विजय दुबे लल्ले, गनेश सिंह, अजय तिवारी व जीतू पाठक आदि मौजूद रहे।