फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

पेट्रोल डीजल के दाम बढने के विरोध में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली

Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
political
02एयूआरपी03- सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि का विरोध जताया। - फोटो : AURAIYA
औरैया/अयाना। पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध थम नहीं रहा है। गुरुवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से खफा सपाइयों ने कई जगह साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार किए।
विज्ञापन

शहर के कस्बा खानपुर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाई और केंद्र सरकार की ओर से आए दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संकल्प पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आए दिन बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, अयाना में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोला सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। रैली को सपा नेता प्रदीप सिंह चौहान ने अयाना में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अयाना से भूरेपुर, भूरेपुर खुर्द, पाकर का पुर्वा, फरिहा, भरतौल, बीझलपुर, गंगदासपुर, शिखरना, खेराडांडे आदि गांवों में गई। पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने की मांग की। रैली में धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज कोरी, भोला सिंह गुर्जर, देवेंद्र कुशवाहा समेत कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed