फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

किसानों की समस्याओं के लिए तहसीलों पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर तीनों तहसीलों धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी, एडीएम व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सदर तहसील में पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष औरैया अजीत अगरकर, भाग्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष इस्लाम अली,औरैया नगर अध्यक्ष किशन चंद्र गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शन आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि मौजूदा सरकारें योजनाओं के नाम किसानों को गुमराह करने का काम कर रहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, कृष्ण चंद्र गोयल, लाल सिंह, अरविंद कुमार बाजपेयी, शिवकिशोर त्रिपाठी, शेखर मिश्रा, हृदेश चंद्र पांडेय, नरेश कठेरिया, अशोक कुमार, राजू दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र प्रजापति, आशुतोष दीक्षित, सिपाही लाल निषाद, शैलेंद्र प्रजापति, सेवादल के जिलाध्यक्ष वरूण तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एकता चौधरी, खुशबू तिवारी, रानू दुबे, विक्रम दिवाकर, वरूण तिवारी, इनामुल हक, सरिता सिंह, हरनाम सिंह गुर्जर, शिवदान सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, माधव दुबे, अछल्दा ब्लाक अध्यक्ष रंजीत यादव, सहार ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी, संजय सिंह सेंगर, हिमांशु मिश्रा, विनोद सिंह सेंगर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं संबंधी ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed