{"_id":"5e1cba238ebc3e87dd3c9a97","slug":"political-auraiya-news-knp5382480139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैसी: श्रीराम मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैसी: श्रीराम मिश्रा
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला विद्यानगर की सभासद ज्योति सिंह व समाजसेवी धनपति सोनी की ओर से सोमवार को कंबल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 121 असहाय एवं निराश्रित महिला एवं पुरुषों को कंबल बांटा गया।
औरैया के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सदर विधायक रमेश दिवाकर व रजनीश पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिंह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)को लेकर विपक्षी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। देश से किसी भी वर्ग के लोगों को बाहर नहीं निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भाजपा सरकार में जितना सम्मान मिला है, उतना किसी अन्य सरकार में नहीं मिला है। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता है शहर से गांव में रहने वाले प्रत्येक गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों की मांग पर विद्यानगर में चार सोलर लाइट लगवाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में वार्ड से बुलाए गए 121 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, पालिका चेयरमैन रानी पोरवाल, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिकरवार, मंडल महामंत्री नवनीत तिवारी के अलावा मदनलाल पोरवाल, सर्वेश कठेरिया व रामनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।