{"_id":"5e1a1ee48ebc3e87b75cb643","slug":"political-auraiya-news-knp537829653","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल बिधूना की गठित कार्यकारिणी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल बिधूना की गठित कार्यकारिणी का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। दिबियापुर रोड स्थित एक संस्थान में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बिधूना मंडल की कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस दौरान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया।
शुक्रवार की रात भाजपा मडल की जारी हुई पदाधिकारियों की सूची के बाद नगर के दिबियापुर रोड स्थित एक संस्थान पर स्वागत समरोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों से परिचय कराया गया। इसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, गोविंद सिंह, अमित मिश्रा, बन्टू राव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर संगठन को आगे बढ़ाने को कहा गया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सीएए-एनआरसी के सबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया। कहा कि लोगों को जागरूक करके बताए यह कानून नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप कठेरिया के अलावा योगेश तिवारी, गोपाल दीक्षित, भानू प्रताप सिंह, अवनीश भदौरिया, निर्मला चौहान, गौरी शंकर शाक्य, पूनम गुप्ता व प्रेमलता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।