फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सवर्ण समाज संस्थान ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Sun, 12 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
political
फोटो 11 एयूआरपी 27- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा का स्वागत करते सवर्ण समाज के पदाधिकारी - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा का शनिवार को दिबियापुर में सवर्ण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद भाजपाइयों ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लिए भलाई के कार्य कर रही है। सवर्ण समाज के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह सचिव अनिल दीक्षित व संचालन डॉ. एसडी सिंह गौर ने किया। कवि पवन द्विवेदी, डॉ. एसडी सिंह ने काव्यपाठ कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री यश प्रताप चौहान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रवि तिवारी, जिलाध्यक्ष नितिन सिंह के अलावा सौरव पाठक, रवि भदौरिया, डॉ. विनोद त्रिपाठी, चंद्रकांती मिश्रा, अभय सेंगर, जगमोहन सिंह, सोनू मिश्रा, रितेश शुक्ल, सीमा परिहार, आशीष दुबे, विशाल शुक्ला, अनिल तिवारी, अंकित तिवारी, विशाल दुबे, हेमू चौबे, अमन दुबे, शिवम दुबे, अमन मिश्रा, सुमन चतुर्वेदी, पंकज तिवारी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र चौहान, योगेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, बाबा चौबे, दीपू मिश्रा, त्रिलोकी अवस्थी, मनू पांडेय, अनुराग पाठक, अतुल त्रिपाठी, संजू तिवारी, सुबोध बाजपेयी, मनोज त्रिपाठी, सुशांत, सचिन तिवारी व नितिन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दिबियापुर मंडल के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत का दिबियापुर में रेलवे क्रासिंग केपास कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सौरभ राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता में से एक है। इस मौके पर विशाल राठौर, मंगल नायक, वीरू राजपूत, अजय शर्मा, विनीत सोनी, शाहरुख खान अभिषेक कुमार, गौरव सक्सेना, अनुज राजपूत, आयुष सक्सेना, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed