{"_id":"5d7551cf8ebc3e013a3e306e","slug":"political-auraiya-news-knp5124151176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे प्रसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे प्रसपाई
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रसपाई 18 सितंबर को जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को नगर पालिका स्थित जिला पार्टी कार्यालय में बैठक कर प्रसपा नेताओं ने आंदोलन की रूपरेखा बनाई। बैठक में तय किया गया कि जुलूस व प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा जाएगा।
बैठक में प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बताया कि संगठन के प्रांतीय व राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 सितंबर को जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की जनता विरोधी नीतियों के विरोध में 18 सितंबर को पार्टी कार्यालय से पैदल जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पर पहुंचेगा।
वहां धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिला स्तरीय इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं। बैठक में पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, अनूप कुमार गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, जितेंद्र राजपूत, राहुल यादव, सुनील गुप्ता, पुष्पेंद्र दोहरे, जितेंद्र यादव, अमित चौबे, हरीशंकर निषाद, रेखा वर्मा, विजय कुमार राजपूत व शिव कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।