फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police rescued a young man who had climbed onto the railing of the Yamuna Bridge and was about to jump.

Auraiya News: यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया

Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police rescued a young man who had climbed onto the railing of the Yamuna Bridge and was about to jump.
युवक के साथ मौजूद पुलिस। स्रोत:पुलिस
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी पुल पर रविवार देर रात साला मंदिर गांव निवासी सुखदेव नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। राहगीर की सतर्कता और मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बचा ली गई।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने युवक को नदी में कूदने का प्रयास करते हुए देखा। राहगीर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवकली चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सुखदेव से बातचीत शुरू की और उसे समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक समझाने के बाद युवक का मन बदल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित रेलिंग से नीचे उतारा। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई और उसके परिजनों को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed