फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police removed loudspeakers installed in excess of the standard at religious places across the district.

Auraiya News: जिले भर में धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवाया

Thu, 30 Nov 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police removed loudspeakers installed in excess of the standard at religious places across the district.
औरैया। पुलिस ने शुक्रवार को धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों मानक से अधिक ध्वनि पाए जाने पर लाउडस्पीकर उतरवाए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने धर्म गुरुओं से मिलकर उन्हें हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सहयोग की अपील भी की। जिस पर धर्म गुरुओं ने मानकों के तहत नियम पालन में पूरा सहयोग भी दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में थाना कोतवाली स्तर पर पुलिस की ओर से अभियान चलाकर धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे निर्धारित क्षमता से अधिक लगे लाउडस्पीकरों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक कराया गया। उच्चतम न्यायालय के दिए गए निर्देशों के अनुसार मानक से अधिक ध्वनि करते हुए पाये जाने धार्मिक स्थानों के गुरुओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छह स्थानों से आठ लाउडस्पीकरों को हटवाया गया।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना प्रभारी निरीक्षक पूजा सोलंकी कई धार्मिक स्थलों पर पहुंची। साथ ही विवाह स्थलों व अन्य आयोजनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे की ध्वनि रखने के लिए आयोजकों को निर्देश दिए गए। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण न हो इसे लेकर सजगता बरती जा रही है। आयोजन बड़े पैमाने पर चल रहे है। पढ़ाई करने वाले बच्चों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय की निर्धारित गाइड लाइन के तहत ही आवाज का स्तर रखा जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed