फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police constable got married for the second time, stole jewelery from his first wife

Auraiya News: पुलिस कांस्टेबल ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी के जेवर किए चोरी

Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police constable got married for the second time, stole jewelery from his first wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव असेनी निवासी महिला ने सिपाही पति पर दूसरी शादी करने व उसके घर से लाखों के जेवर चुराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो वर्ष पहले ही कांस्टेबल से प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव असेनी निवासी एक महिला संगीता ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसका जेवर गांव में रखा था। इस बीच सात फरवरी को उसका कांस्टेबल पति गांव आया और लगभग नौ लाख रुपये के जेवर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया कि इससे पहले पति ने एटा जिले में स्थित घर से पीड़िता को निकाल दिया था।
विज्ञापन

इसी बीच पीड़िता को सूचना मिली कि 27 दिसंबर 2023 को फिरोजाबाद निवासी दूसरी युवती के साथ पति ने शादी कर ली। छह और सात फरवरी को पति और ससुरालियों के खिलाफ पीड़िता ने घरेलू हिंसा और भरण-पोषण की रिपोर्ट न्यायालय में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जलेसर के एटा थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने पीड़िता के साथ दिबियापुर थाने में शादी की थी। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया, जांच की जा रही है।

27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम।  संवाद

27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed