{"_id":"60845d0c8ebc3e8d2b2dd931","slug":"police-cheking-panchayat-chunav-auraiya-news-knp6252248191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बैरियर लगा चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बैरियर लगा चेकिंग
विज्ञापन
आयाना (औरैया)। पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं में बैरियर लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह घर से निकले लोगों को बीच रास्ते से ही वापस कर दिया गया।
थाना आयाना की चौकी बबाइन के अंतर्गत औरैया, जालौन और इटावा की सीमाएं लगी हुई है। शनिवार को जुहीखा पुल पर चौकी प्रभारी देवी सहाय वर्मा ने हमराहियों के साथ सीमा पर बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने वालों का चालान भी किया गया।
दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर निर्धारित सीमा से अधिक लोगों को बैठकर न चलने की हिदायत दी गई। उधर, बबाइन पांटून पुल पर एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह ने, बीझलपुर पांटून पुल पर एसआई शूरवीर सिंह बैरियर लगाकर चेकिंग की। इस दौरान बेवजह निकले लोगों को बीच रास्ते से वापस किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ियों की डिकी भी चेक की।