फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police chased away the crowd outside the polling center

Auraiya News: पोलिंग केंद्र के बाहर भीड़ लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 12 May 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 12 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police chased away the crowd outside the polling center
फोटो11एयूआरपी 49- शहर में सुभाष चौक पर तैनात पुलिस व एसएसबी के जवान। संवाद फोटो11एयूआरपी 50- सुरक्षा के मद्देनजर अजीतमल में एसएसबी के जवान। संवाद
विज्ञापन

- चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस, पीएसी व एसएसबी के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व एसएसबी के जवान मुस्तैद नजर आए। वहीं पोलिंग केंद्रों के बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने कईयों बार लाठियां पटक कर खदेड़ा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते कोई भी अराजकतत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
निकाय चुनाव को निर्विघ्र संपन्न कराने को लेकर जिले भर में पुलिस, पीएसी के साथ-साथ एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया। सुबह से ही जवानों ने हर चौराहे व सार्वजनिक स्थानों पर अपनी नजर बनाए रखी। खासकर पोलिंग केंद्रों से दो सौ मीटर की दूरी तक किसी को भी फटकने नहीं दिया। हालांकि कईयों बार लोगों की भीड़ पोलिंग केंद्रों के पास दिखाई दी। तो पुलिस ने उन्हें लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इधर, चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा पुलिस व पीएसी बल के साथ जिले भर में लगातार भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान अधिकारी रास्ते में भीड़ लगाए लोगों को नियमों का पालन करने का पाठ भी पढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------- फोटो11एयूआरपी 51- चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में वोट डालने आए युवक की थर्मल स्कैनर से जांच करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद


मतदान केंद्रों पर कोरोना जांच को तैनात रहीं आशा कार्यकर्ता
औरैया। मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता दिखाई दी। वोट डालने को मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं की ड्यूटी पर उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं ने थर्मल स्कैनर मशीन से जांच की। उसके बाद ही उन्हें वोट डालने के लिए बूथ के अंदर जाने दिया गया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र के अंदर जाने वाले गेट के पास आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया था। इससे कि केंद्र के अंदर आने के दौरान ही उनकी आसानी से जांच की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed