{"_id":"60806ecb8ebc3e590f3cfbbe","slug":"police-caught-wine-which-is-supposed-to-distributed-in-voters-auraiya-news-knp624718774","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को बंटने जा रही 179 क्वार्टर शराब के साथ समर्थक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को बंटने जा रही 179 क्वार्टर शराब के साथ समर्थक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। पंचायत चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए आई शराब को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। मौके से महिला प्रत्याशी भाग गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। प्रत्याशी के समर्थक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज चौकी प्रभारी मनीष कुमार यादव व उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौहान, सिपाही अतुल मौर्या बुधवार को पूरवामके प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एली ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहीं सीमा प्रजापति व उनके समर्थक कार से आते दिखे। पुलिस के रोकने पर महिला प्रत्याशी कार से उतरकर भाग गई।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 179 क्वार्टर शराब मिली। पुलिस ने सुनील कुमार निवासी एली को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि चौकी पूर्वामके के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग लगाई थी। प्रधान पद की प्रत्याशी गाड़ी में शराब व चुनाव सामग्री लेकर बांटने जा रही थी।