फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police busy in raid to arrest the army and other accused

Auraiya News: फौजी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी पुलिस

Wed, 15 May 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police busy in raid to arrest the army and other accused
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में सोमवार को बीसरमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास वोट डालने को लेकर प्रधान के फौजी पति ने अपने साथियों के साथ पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष के लोगों मारपीट की थी। मामले में फौजी समेत 20 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

गांव बीसरमऊ में सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बीसरमऊ प्रधान के फौजी पति धर्मेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ ब्रजेश यादव व विनोद यादव के साथ पिस्टल लहराते हुए मारपीट की थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए थे। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र यादव फौजी के अलावा कौशल किशोर, विवेक यादव, योगेंद्र, उमेश यादव, हरिओम यादव, अजीत, रजित शुक्ला, सुनील, विवेक यादव व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश देने में लगी हुईं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed