{"_id":"67fff4b0248a97f8640f648d","slug":"police-became-the-support-of-the-old-man-of-sambhal-who-was-wandering-for-six-days-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124801-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह दिन से भटक रहे संभल के वृद्ध का पुलिस बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह दिन से भटक रहे संभल के वृद्ध का पुलिस बनी सहारा
Wed, 16 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की परिजनों से मोबाइल पर बात कराते दरोगा नईम अहमद व बगल में बैठे थानाध्यक्ष।
- फोटो : यूनिवर्सिटी
दिबियापुर। छह दिनों कस्बे में भटक रहे संभल के एक वृद्ध पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने उसकी सहायता की। वृद्ध ने पुलिस को बताया कि वह भटककर दिबियापुर आ गए, उन्हें बहुत भूख लगी है। पेट खाली होने से दर्द हो रहा।
इस पर पुलिस ने वृद्ध को भोजन कराया। इसके बाद संभल में स्थानीय पुलिस से संपर्क कर वृद्ध के परिजनों से संपर्क साधा गया। वृद्ध के परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए हैं।
दिबियापुर क्षेत्र में भटक रहे संभल जनपद के थाना गुन्नौर के गौठाना निवासी दहवीर (70) बुधवार को थाना पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष मुकेश चौहान को बताया कि वह भटक गए हैं। उन्हें बहुत भूख लगी है। अकेले होने की वजह से वह अपने घर संभल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर थानाध्यक्ष व वरिष्ठ उपनिरीक्षक नईम अहमद ने तुरंत दहवीर को भोजन कराया। इसके बाद वृद्ध के बताए गए पते के अनुसार गुन्नौर थाना पुलिस से संपर्क किया गया। गुन्नौर पुलिस को वृद्ध के गांव भेजा गया। जहां से वृद्ध के पुत्र पीतांबर से मोबाइल फोन पर बात कराई गई।
बेटे ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार पिता दहवीर की तलाश कर रहा है। दहवीर की सुध मिलते ही परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि वृद्ध घर से निकलने के बाद भटक गए थे। छह दिन पहले किसी वाहन में बैठकर संभल से औरैया के दिबियापुर पहुंच गए। परिजन उन्हें लेने औरैया पहुंच रहे हैं।