{"_id":"65074d6e63fc7e3db30898c4","slug":"police-arrested-three-thieves-along-with-pistol-from-pratappur-overbridge-auraiya-news-c-211-1-aur1001-3051-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन चोरों को पुलिस ने तमंचा समेत प्रतापपुर ओवरबि्रज से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन चोरों को पुलिस ने तमंचा समेत प्रतापपुर ओवरबि्रज से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस को शनिवार रात हाईवे पर प्रतापपुर ओवरबि्रज के समीप संदिग्धों के होने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई। रात डेढ़ बजे के करीब तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में दो तमंचे, साढ़े 14 हजार की नकदी व दो पायल बरामद हुईं। इस पर तीनों को कोतवाली ले जाया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बाबरपुर कस्बा के इस्लामनगर में 11 सितंबर को हुई चोरी की वारदात किए जाने की बात कबूली।
एसपी चारु निगम ने बताया कि 11 सितंबर की रात बाबरपुर कस्बा के इस्लामनगर निवासी अजीम पुत्र नहीम बाबू के बंद मकान को चोरों ने निशाने पर लेते हुए नगदी व जेवर चोरी कर लिए थे। मामले में दर्ज हुए मुकदमे के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों की तलाश चल रही थी।
शनिवार रात मिली खुफिया सूचना के तहत हाईवे पर प्रतापपुर ओवरबि्रज समीप घेरेबंदी की गई। तीन आरोपियों नफीस रज्जाक निवासी इस्लामनगर, दीपू निवासी फ्रेंड्स कालोनी इटावा व शिवकुमार निवासी शिवाजी नगर अजीतमल ने पूछताछ में चोरी की वारदात को कबूल किया है। चोरी में उसके साथ दो अन्य साथी रिजवान निवासी दलेलनगर व आकाश वाल्मीकि के संलिप्त होने की बात सामने आई है। चोरी में उन्हें 95 हजार रुपये नकद व सोने चांदी का सामान हाथ लगा था। जिसमें से दो पायल व साढ़े 14 हजार की नकदी बरामद कर ली गई है।