फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrested the accused of raping a minor

Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of raping a minor
अयाना। किशोरी को कार से अगवा कर दुष्कर्म करने और घर में बंधक बनाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना में शामिल आरोपी के माता-पिता को पुलिस ने पकड़ कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अयाना थाना पुलिस ने टीम के साथ मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर भासौन तिराहे के पास से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिलीप सिंह उर्फ गोलू को अपहरण में प्रयोग की गई कार के साथ पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 14 वर्षीय बेटी रविवार शाम सात बजे के करीब अपनी दादी के साथ खेतों पर शौच के लिए गई थी। इसी बीच कार सवार आरोपी दिनेश उर्फ गोलू व उसके पिता अरविंद सिंह वहां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी किशोरी को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। यह देख उसकी दादी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। किशोरी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को आरोपी के घर से सोमवार को बरामद किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी दिनेश उसके पिता अरविंद सिंह व मां आशा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी दिनेश पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है। कार को सीज कर आरोपी दिनेश को जेल भेजा गया है। जबकि आरोपी के माता-पिता का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed