फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrested four accused in robbery case in encounter

Auraiya News: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के मामले के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four accused in robbery case in encounter
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले इटावा में तैनात एंबुलेंस चालक से लूट की घटना के खुलासे में लगी पुलिस को शनिवार की भोर सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर उमरैन चौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला दौलत में पुल के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई।
विज्ञापन

इसी दौरान रात लगभग एक बजे, एक ही बाइक से चार युवक उधर पहुंचे। तभी उनकी नजर पुलिस पर पड़ी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। यह देख बाइक सवारों ने बाइक दूसरी दिशा ओर मोड़ दी। तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से चारों सवार बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से पुलिस को आते देख उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। यह देख पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की। इस पर गोली एक आरोपी के पैर में लग गई। इस बीच अन्य आरोपी जब तक उठकर भाग पाते। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस घटना में गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने अपना नाम इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव बदकनपुर शाहपुर निवासी श्रीकांत उर्फ ललकांत जाटव बताया। पुलिस ने घायल को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने आरोपी को घायलावस्था में सैफई रेफर कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूटी बाइक, मोबाइल तथा एक तमंचा बरामद किया है। बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed