फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pole replaced, electricity restored after three days

Auraiya News: बदला गया खंभा, तीन दिन बाद मिली बिजली

Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pole replaced, electricity restored after three days
अछल्दा। डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया था। इसके चलते तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित थी। गुरुवार को खंभा बदले जाने के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम फफूंद मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया था। इसके ऊपर से 11 हजार की लाइन निकली थी। खंभा टूटने से सेनपुर, अमेला और कुड़ियन गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने खंभा टूटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों की दी थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा खंभा बदलने में देरी के चलते इन गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को तीन दिनों तक बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को खंभा बदले जाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। ग्राम प्रधान गौरव यादव ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से खंभा बदले जाने की मांग की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने खंभा न होने की जानकारी देते हुए शीघ्र बदले जाने की बात कही थी। बताया कि आज खंभा बदलने के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed