{"_id":"6137a8b38ebc3e83aa1618e4","slug":"pm-in-vebinar-auraiya-news-knp650790750","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबिनार से जुड़े प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबिनार से जुड़े प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को दी बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों को वेबिनार के माध्यम से बधाई देकर किया। इसमें जिले के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के शिक्षक मनीष कुमार भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। मनीष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजी से सीखने और बच्चों से पारिवारिक रिश्ता रखने की बात कही।
मनीष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री सात सितंबर को अपने आवास पर बुलाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना प्रभाव के कारण शिक्षकों से प्रधानमंत्री वर्चुअल रूबरू हुए।
शिक्षकों को 10:30 बजे से 11:15 बजे तक प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। सभी 44 शिक्षकों को बधाई दी। मनीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ सुभाष सरकार, डॉ राजकुमार रंजन सिंह समेत राज्यों के शिक्षा मंत्री, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रारूप को तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कस्तूरीरंगन भी वेबिनार में जुड़े।
विज्ञापन
बच्चों संग बांटी खुशी
मनीष ने पुरस्कार बच्चों को दिखाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ जश्न मनाया। उनके स्कूल पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा बनाई गई लघु फिल्म को देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित कर सभी का मुंह मीठा कराया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अरुणा त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, बबलू यादव, ग्राम प्रधान समेत गांव के लोगों ने मनीष को बधाई दी।