{"_id":"695424076b7970c6f7046347","slug":"plumbers-funeral-held-in-police-presence-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136982-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस की मौजूदगी में प्लंबर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस की मौजूदगी में प्लंबर का अंतिम संस्कार
Wed, 31 Dec 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। मंगलवार दोपहर बाद प्लंबर सौरभ कुशवाहा का स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान थाना पुलिस मौजूद रही।
पोस्टमार्टम के बाद शव ककराही स्थित आवास लाया गया था। शव के पहुंचते ही पत्नी नेहा एवं भाई गौरव समेत अन्य परिवारीजन बिलख उठे। सौरभ कुशवाहा 19 दिसंबर देर शाम घर से निकला था।
बड़े भाई गौरव ने 20 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11वें दिन सोमवार देर शाम ककराही पुलिया के पास नाले में सौरभ का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अंतिम संस्कार तक मुस्तैद थी। पुलिस की जांच में युवक के गिरने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। नशे में वह नाले में गिरा था।(संवाद)