फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Playful Moment Ends in Tragedy Saree Noose While Swinging Innocent Child Breathes Last Breath

UP: खेल-खेल में मौत से हुई मुलाकात, झूला झूलते समय साड़ी बनी फंदा, थम गई मासूम की सांसें, मां बोली- सबकुछ खत्म

Fri, 29 May 2026 12:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 29 May 2026 12:29 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा कस्बे के नहर बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा छत पर कमरे की कुंडी में साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी। इसी दौरान अचानक फंदा उसके गले में कस गया, जिससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
Playful Moment Ends in Tragedy Saree Noose While Swinging Innocent Child Breathes Last Breath
छात्रा की फंदा कसने से मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा कस्बा के नहर बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां छत पर कमरे के दरवाजे की कुंडी में साड़ी का झूला बनाकर झूल रही 10 वर्षीय बालिका की फंदा लगने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका की मां बाजार गई हुई थी। 

विज्ञापन

बड़ी बहन ने जब उसे अचेत अवस्था में लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव परिजन को सौंप दिया। नहर बाजार निवासी स्व. रामू सक्सेना की 10 वर्षीय बेटी जया देहाती इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। 

विज्ञापन

अचानक साड़ी का फंदा गले में कसा

बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे के दरवाजे की कुंडी में साड़ी का झूला बांधकर झूल रही थी। इसी दौरान अचानक साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया, जिससे वह अचेत हो गई। कुछ देर बाद जब उसकी बड़ी बहन मानवी किसी काम से छत पर पहुंची, तो जया को देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

दुकान चलाकर कर रही हैं भरण-पोषण

मानवी के शोर मचाने पर दौड़े आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार मृतका के पिता रामू सक्सेना का साल 2020 में कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद मां गीता देवी मकान में परचून की दुकान चलाकर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही हैं।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के समय वह दुकान का सामान लेने बाजार गई हुई थीं। घर पर सिर्फ दोनों बहनें थीं, जबकि छोटा भाई सिद्धार्थ अपनी नानी के घर एटा के गांव जैथरा में रहकर कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा है। बाजार से लौटते ही जैसे ही मां गीता देवी ने अपनी लाडली का शव देखा, वह चीख मारकर बेहोश हो गई। मां और बड़ी बहन मानवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया

मोहल्ले के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed