फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Players of Government High School Bijhai dominated the table tennis competition

Auraiya News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल बिझाई के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 17 Aug 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Players of Government High School Bijhai dominated the table tennis competition
औरैया। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 शनिवार को राजकीय हाईस्कूल बिझाई में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कप्तान सिंह पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल भटौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता संचालक सुरेश चंद्र ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल बिझाई ने सबसे अधिक 60 अंक पाकर प्रथम, श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इं.का. लहरापुर ने 40 अंक पाकर द्वितीय और वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर ने 30 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर 14 बालक वर्ग (एकल) में रामलखन बिझाई विजेता और गुलफाम लहरापुर उप विजेता बने। अंडर 17 बालक वर्ग (डबल) में आनंद कुमार व सुमित कुमार विजेता और नितिन व सूरज लहरापुर उप विजेता बने। अंडर 19 बालक वर्ग (डबल्स) में राजीव व ंसत्येंद्र बिझाई प्रथम, पुष्पेंद्र व सूरज लहरापुर द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग (एकल) में वर्तिका बिझाई प्रथम, कु. रिशिका वैदिक कॉलेज द्वितीय, अंडर 17 बालिका (डबल्स) में शिवानी व शिवा बिझाई विजेता व खुशनुमा बानो व वर्तिका उप विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 बालिका वर्ग (एकल) में प्रतीक्षा बिझाई विजेता व आरती वैदिक इ.का. दिबियापुर उप विजेता रही। कार्यक्रम को जिला खेल सचिव उदय प्रताप सिंह, पवन नायक, अमीनुद्दीन, देवानंद, चंद्रकांत राजपूत, सुरेंश चंद्र पाठक आदि ने संबोधित किया। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य संपूर्णानंद, क्रीडा प्रभारी भूपदीप सिंह, विजयंत कैथवार, ज्ञानेंद्र कुमार अवस्थी, ओम प्रकाश, अनिल कुमार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed