{"_id":"694ed8c2906e88ada70a409a","slug":"plants-will-be-planted-in-the-cowshed-using-the-miyawaki-method-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136758-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोशाला में मियावाकी पद्धति से रोपे जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोशाला में मियावाकी पद्धति से रोपे जाएंगे पौधे
Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट के मानस सभागार में शुक्रवार को पौधरोपण समिति, पर्यावरण समिति व गंगा समिति की अफसरों ने समीक्षा बैठक की।
इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि गोशालाओं में मियावाकी पद्धति से पौधे रोपे जाएंगे। वहीं पौधरोपण अभियान में गोशालाओं के गोबर का प्रयोग किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पौधरोपण अभियान की तैयारी बनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक गोशाला से गोबर खाद ली जाए। प्रत्येक गोशाला में मियावाकी पौधरोपण कराए जाने को कहा।
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के द्वारा कचरा प्रबंधन पर कार्य न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी निकाय कचरा प्रबंधन पर काम करें। निर्माणाधीन एसटीपी को तेजी से बनवाने को कहा। साथ ही यमुना नदी में जीरो डिस्चार्ज के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिला गंगा समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को इस दौरान पुरस्कृत भी किया गया। बैठक में सीडीओ संत कुमार, वनाधिकारी सीपी सिंह, डीडीओ सतीश कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अमर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।