फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plant is ready in Chicholi, oxygen will reach every bed this month

Auraiya News: चिचौली में प्लांट तैयार, इसी माह हर बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन

Sun, 17 Aug 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Plant is ready in Chicholi, oxygen will reach every bed this month
औरैया। मेडिकल कॉलेज में अब बेड पर ही पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज कैंपस में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) का स्टोर प्लांट बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

इसे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में बिछी पाइपों से जोड़ा जाना शेष है। इसी माह यह काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में अब ऑक्सीजन सिलिंडरों की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में इस प्लांट को बनाए जाने की योजना दो साल पहले बनाई गई थी। मंशा थी कि इससे सिलिंडरों की जद्दोजहद खत्म हो जाएगी, लेकिन अनदेखी के चलते एलएमओ प्लांट की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के ठीक सामने 20 हजार लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का फाउंडेशन बनाने का काम छह माह पूर्व शुरू हुआ था।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गुजरात की कंपनी आईएनओएक्स के जरिए प्लांट तैयार करना शुरू किया था। कंपनी ने यह काम लगभग पूरा कर लिया है। इस प्लांट को महज बिल्डिंग की मेनलाइन से जोड़ा जाना शेष है। इस प्लांट के लगने के बाद सिलिंडर के जरिए मरीजों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था पर विराम लग जाएगा।

300 बेड की इस बिल्डिंग में प्रत्येक बेड पर पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचेगी। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इसी माह इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed