{"_id":"625efb20f875ee112c74a5eb","slug":"pipeline-pareshani-adhikari-auraiya-news-knp692138961","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप लाइन डालने में टूटी पेयजल लाइन, छह मोहल्लों में पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइप लाइन डालने में टूटी पेयजल लाइन, छह मोहल्लों में पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 21- कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार से टूटी पाइप लाइन नहीं की गई दुरस्त। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से बिछाई जा रही अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे छह मोहल्लों में गंदा पानी पहुंच रहा है। प्रदूषित पानी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। भीषण गर्मी में इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है।
टोरंटो गैस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से शहर में अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। सोमवार की शाम गैस लाइन बिछाते वक्त संजय गेट के पास, कानपुर रोड व इटावा रोड की पाइप लाइन टूट गई।
लाइन के क्षतिग्रस्त होते ही शहर के मोहल्ला बदनपुर, कानपुर रोड, आवास विकास परिषद, गुरूहाई मोहल्ला, रूहाई मोहल्ला, गुमटी मोहल्ला के एक हजार से अधिक घरों में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति होने लगी।
विज्ञापन
घरों की बाल्टियों में गंदा पानी देख लोगों में भी पालिका प्रशासन के प्रति गुस्सा बना हुआ है। संजय गेट के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को मंगलवार शाम को जोड़ा गया। कानपुर रोड पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दूसरे दिन भी नहीं जोड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष के एक कद्दावर नेता के करीबी के पास गैस लाइन बिछाने का काम होने के कारण ही अनियमितताओं की अनदेखी की जा रही है। इससे बार-बार पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।
गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को अंडरग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने पर दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी उनकी तरफ से अनदेखी की जा रही है।
इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पहले भी अनदेखी के चलते शहर में कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुईं हैं। उनको ठीक कराया जा रहा है।
- बलवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।