फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People yearning for every drop of water in Kakor around the headquarters

Auraiya News: मुख्यालय के आसपास ककोर में बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग

Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
People yearning for every drop of water in Kakor around the headquarters
ककोर। जिले के केंद्र में स्थित ककोर मुख्यालय के आसपास ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसकी वजह से मुख्यालय आने-जाने से लेकर औरैया दिबियापुर रोड पर आवागमन करने वाले राहगीरों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इन दोनों गर्मी की तपन ज्यादा है। वहीं पारा भी रिकॉर्ड बना रहा है। दोपहर में गला सूखने वाली गर्मी पड़ रही है। पीने के पानी के लिए शीतल जल अगर मिल जाए तो काफी कुछ राहत मिलती है। ऐसे में ककोर मुख्यालय के आसपास लोगों को गला तर करने का कोई जरिया नहीं दिखता। मुख्यालय के पास के चार से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। दिबियापुर रोड किनारे फफूंद तिराहे से लेकर मुख्यालय तक काफी संख्या में हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन


जानकारी होने व शिकायत करने के बावजूद इन्हें ठीक नहीं कराया जा सका है। जबकि नलों की मरम्मत को लेकर हर साल प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी धन खपा दिया जाता है। ककोर बुजुर्ग गांव निवासी मुकेश बाबू, उमाशंकर, महावीर, राजेंद्र सिंह यादव, रामसूरत, ओंकार सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रामवीर ने जिला प्रशासन से खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिम्मेदार देते गोलमोल जवाब

मामले की जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी आंखें मूंदें हैं और उनकी नजी में सब ठीक है। वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी जय सिंह ने बताया है कि हैंडपंप खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन कोई भी हैंडपंप खराब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed