{"_id":"6043c4fa8ebc3e5924446f58","slug":"people-will-break-bjp-leadership-auraiya-news-knp616053851","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अहंकार को ठीक करेगी जनता - अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अहंकार को ठीक करेगी जनता - अखिलेश
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। किसान, व्यापारी और युवा भाजपा सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों और भाजपा के झूठे वादों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ाए। नौजवानों को रोजगार नहीं दिया। भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। कृषि कानून लाकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया। भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र की समीक्षा कर लें, तो पता चल जाएगा। सपा ने 22 माह में आगरा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनाकर तैयार किया था। वर्तमान सरकार सपा की योजनाओं पर ही कुछ काम कर रही है। इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। भाजपा को तो नक्शा तक पता नहीं है, वह सड़कें क्या बनाएगी। विधान सभा चुनाव पर कहा कि छोटे-छोटे दलों से गठबंधन किया जाएगा। जिसमें चाचा की पार्टी को भी शामिल किया है।
कहा कि चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। सपा सरकार में एंबुलेंस की व्यवस्था सुधरेगी और एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, यूनीवर्सिटी बनाईं जाएंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, समरजीत सिंह राजपूत, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व राज्यमंत्री/जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद, रामलखन प्रजापति, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सर्वेश बाबू गौतम, ललतू बाथम, इकलाख पठान, दाऊद अख्तर, प्रभाकर कुशवाहा, नूरूद्दीन, नगर अध्यक्ष संजीव पोरवाल आदि मौजूद रहे।