फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people demand sharadotsav pradarshini

प्रदर्शनी लगवाने की मांग को लेकर बुद्धिजीवी भी आगे आए

Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
people demand sharadotsav pradarshini
औरैया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से 70 सालों से लगाई जा रही शरदोत्सव प्रदर्शनी का इस बार आयोजन न होने से लोगों में निराशा है। ऐसे में इसका आयोजन कराने की मांग जोर पकड़ रही है। शहर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि स्वस्थ मनोरंजन के लिए प्रशासन को प्रदर्शनी की अनुमति देनी चाहिए। इससे लोगों को रोजगार के साथ ही हुनर दिखाने का मंच भी मिलता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शरदोत्सव प्रदर्शनी में सांस्कृतिक समागम भी देखने को मिलता है। उन्होंने डीएम सुनील कुमार वर्मा से ऐतिहासिक शरदोत्सव प्रदर्शनी को अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

बुद्धिजीवियों की प्रतिक्रिया
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश दुबे ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग आते हैं। उन्होंने 70 साल से चले आ रहे आयोजन को बरकरार रखने की डीएम से गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्रनाथ उपाध्याय ने कहा कि पहले उनके रिश्तेदार प्रदर्शनी देखने के लिए दूर-दूर से आते थे। साल भर की जरूरतों की खरीदारी करते थे। ऐसे सांस्कृतिक समागम के कार्यक्रम के लिए डीएम को अनुमति देनी चाहिए।
तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में आयोजित कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली जैसे कार्यक्रम स्वस्थ मनोरंजन के सहायक बनेंगे। इसके लिए शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन को मंजूरी दी जानी चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि शहर की ऐतिहासिक धरोहर शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन के लिए अभी तक जिला प्रशासन की ओर से अनुमति न दिया जाना निराशाजनक है। इसे मंजूरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed