{"_id":"6a440d0a204eafccce0d76db","slug":"people-angered-by-power-cuts-create-a-ruckus-at-the-substation-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147415-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का उपकेंद्र पर हंगामा
Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो -6- पावर हाउस में मौजूद उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : चिढ़रई गांव में टूटे पडे़ पोल। स्रोत:विभाग
औरैया। सोमवार की रात करीब एक बजे अचानक से 33 केवीए का जंपर कट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शहर में अंधेरा छा गया।
वहीं लोगों ने पावर हाउस का फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया मगर फोन नहीं मिला। इस पर नाराज उपभोक्ता पावर हाउस पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे बिजली गुल हो गई। मोहल्ला बघाकटरा, बनारसीदास, खानपुर, ओमनगर और जमाल शाह के लोग रातभर सो नहीं सके। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कटौती अब रोज की समस्या बन चुकी है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बिजली आपूर्ति बहाल न होने और लगातार फोन व्यस्त रहने से नाराज मोहल्लों के करीब 50 से अधिक लोग एकजुट होकर पावर हाउस पहुंच गए। उपभोक्ताओं का गुस्सा तब और बढ़ गया जब पावर हाउस में उन्हें कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मुस्तैद नहीं मिला।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 33केवीए का जंपर कट जाने से बिजली बाधित हो गई थी। जिसे इंजीनियरों द्वारा दुरुस्त कराया गया। इसके उपरांत करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली चालू हो गई थी।