{"_id":"654a7b2849a9fee0aa0efb4f","slug":"pedestrians-struggling-with-traffic-jam-on-canal-bridge-as-festival-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5049-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: त्योहार शुरू होते ही नहर पुल पर जाम से जूझ रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: त्योहार शुरू होते ही नहर पुल पर जाम से जूझ रहे राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। त्योहार शुरू होते ही नहर पुल पर जाम का झाम शुरू हो गया है। इससे दिबियापुर के व्यापार कर विपरीत असर पडऩे की आशंका है। मंगलवार की सुबह नहर पुल पर जाम के झाम में घंटों वाहन सवार और पैदल राहगीर फंसे रहे। स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है त्योहार पर नहर पुल एवं अन्य स्थानों पर जाम से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।
औरैया-बेला मार्ग पर दिबियापुर स्थित जर्जर नहर पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए जुलाई माह में हाइट गेज लगा दिए गए थे। पहले से संकरे नहर पुल पर हाइट गेज लगने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया। इसके चलते त्योहार पर नहर पुल पर जाम लगने की संभावना बढ़ गई थी।
दो अक्तूबर को अमर उजाला ने संबंधित खबर प्रकाशित कर त्योहार पर जाम होने की संभावना जताई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर कोई विशेष पहल नहीं की। आलम यह हुआ कि मंगलवार को दिबियापुर में बाजार बंदी होने के बावजूद नहर पुल के दोनों ओर राहगीर जाम के झाम से जूझते रहे। सुबह साढ़े आठ बजे नहर बाजार में एक जेसीबी मशीन के फंसने के कारण लंबा जाम लग गया। स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि 10 अक्तूबर को धनतेरस एवं इसके बाद दीपावली होने के कारण बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। ऐसे में यदि नहर पुल पर जाम लगेगा तो व्यापार पर विपरीत असर पड़ेगा। स्थानीय व्यापारियों ने मांग की कि नहर पुल पर जाम से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि नहर पुल पर जाम की समस्या से निबटने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। ताकि त्योहार पर व्यापारियों एवं ग्राहकों को समस्या न हो।