{"_id":"154a4af8b415ef4c14c4b6c231e32796","slug":"peasant-farmers-have-ten-quiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान प्रश्नोत्तरी में दस किसान पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान प्रश्नोत्तरी में दस किसान पास
औरैया।
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव पंडाल में उस समय कौतूहल का वातावरण पैदा हो गया। जब कृषि विभाग की ओर से किसान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में उप निदेशक कृषि डा. बनारसी यादव की ओर से रबी, खरीफ व जायद सीजन की फसलों को लेकर सवाल दागे गए।
इन सवालों का पुत्तू लाल, अनीस कुमार, जयदीप, विकास मिश्रा, शेरसिंह, रामकेवल, मोनू शुक्ला, वेदप्रकाश, मो. इसराइल व दिनेश चंद्र पांडेय ने सही जवाब दिया। प्रतियोगिता में यूरिया में नाइट्रोजन की मात्रा, बिन बिजली के सिचांई यंत्र का नाम, खरीफ सीजन की फसलों के नाम आदि कृषि से संबंधित किसानों से प्रश्न पूछे गए थे।
महोत्सव में सवालों का सही जवाब देने वाले उक्त किसानों को अंग वस्त्र व एक प्रतीक चिन्ह देकर सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव व डीडी कृषि की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ चौधरी ने प्रतियोगिता में विजयी हुए किसानों को बधाई देते हुए पंडाल में मौजूद अन्य किसानों से प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।