फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paving the way for the rejuvenation of shopping complexes and roadways

Auraiya News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रोडवेज के कायाकल्प का रास्ता साफ

Tue, 10 Mar 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for the rejuvenation of shopping complexes and roadways
फोटो-44- डिपो के बगल में खाली कराई गई जमीन का नजारा। संवाद
औरैया। एक साल पहले शहर के रोडवेज डिपो से सटी 6.52 एकड़ जमीन से अवैध कब्जों को प्रशासन ने ढहा दिया था। जमीन के समतलीकरण के साथ ही बाउंड्री खड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसी बीच इस जमीन से हटाए गए कब्जेदारों ने हाईकोर्ट में कार्रवाई के विरोध में याचिका डाल दी थी। इस याचिका के खारिज होने के बाद अब इस जमीन पर प्रस्तावित निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। खास तौर पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व डिपो के कायाकल्प को कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कब्जा मुक्त हुई जमीन पर नगर पालिका की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए प्रस्ताव बनाया गया था। इसके लिए शासन स्तर से 3.25 करोड़ का बजट भी मिल चुका है। इसके साथ ही कल्याण मंडपम के लिए 1.95 करोड़ मिले हैं। पिछले एक साल से कागजों में चल रही यह तैयारी अब धरातल पर उतरेगी। यही नहीं पालिका की ओर से इस जमीन का कुछ हिस्सा रोडवेज डिपो को भी दिया गया था। ताकि सीमित दायरे संचालित डिपो को पर्याप्त जमीन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में यह जमीन डिपो को न मिलने की वजह से यहां के कायाकल्प के प्रस्ताव नहीं बन पा रहे थे। ऐसे में हाईकोर्ट से कब्जेदारों की खारिज की गई याचिका के बाद डिपो भी अपने दायरे में आई जमीन के लिए प्रस्ताव तैयार कर सकेगी। सालों से डिपो में सुविधाओं को लेकर देखा जा रहा सपना अब साकार हो सकेगा। यही नहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से जहां पालिका की आय बढ़ेगी। वहीं एक हाईटेक बाजार भी जिले को मिल जाएगा।

पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि डिपो के बगल में प्रस्तावित जमीन पर जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed