{"_id":"62e81ac65bb9b22ea9755c69","slug":"patients-are-getting-upset-due-to-lack-of-doctors-auraiya-news-knp7107073192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः डॉक्टरों की कमी से मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः डॉक्टरों की कमी से मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
मरीजों को दवा लिखतीं पैथालॉजिस्ट डॉ. श्वेता दंदेलिया। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कहने को तो 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय है, पर यहां पर गंभीर मर्ज का इलाज करने वाले छह डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। यही कारण है कि गंभीर मरीजों को न तो ओपीडी में सही इलाज मिल पा रहा है और न ही आपरेशन हो पा रहे हैं। तीमारदार मरीजों को इलाज के लिए इटावा, सैफई व तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए विवश हैं। वहीं, शासन स्तर पर जिले में भेजे गए तीन डॉक्टरों ने अभी तक चार्ज नहीं लिया है।
शहर के जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा गुुप्ता, डॉ. मंजू सचान व डॉ. कीर्ति, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ डॉॅ. पंकज कुमार तैनात है। इन्हीं के हवाले ओपीडी भी है। अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन व तीन ईएमओ की जरूरत है।
इन विशेषज्ञों की तैनाती न होने पर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पहले यहां पर ईएनटी, जनरल सर्जन, दो ईएमओ व फार्मासिस्ट की तैनाती थी, लेकिन उनका स्थानांतरण अन्य जिलों में कर दिया गया। इससे अब नाक, कान, आंख व सामान्य आपरेशन बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
एक जुलाई को हुए डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिंह की तैनाती हुई है। इसके बाद चेस्ट फिजिशियन आए है। सोमवार को डॉ. अशोक के कोर्ट में जाने व डॉ. पंकज की ड्यूटी अन्य जगह लगने पर मरीजों को परेशानी हुई। भीड़ एकत्र होने पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता दंदेलिया को भी मरीज देखने पड़े।
सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में चर्मरोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ व जनरल सर्जन की तैनाती नहीं है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराकर डॉक्टरों की मांग की जाएगी। ताकि सभी मर्ज से संबंधित मरीजों को अस्पताल में इलाज मिले।
आदेश के एक महीने बाद भी नहीं आए तीन डॉक्टर
शासन के निर्देश पर 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में अन्य जनपदों से छह डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। एक जुलाई के बाद यहां पर डॉ. अशोक ने ही चार्ज लिया। कुछ दिनों बाद चेस्ट फिजिशियन आए। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने चार्ज लिया। जबकि आदेश के एक महीने बीतने के बाद भी डॉ. सुनीता सागर (डीजीओ), डॉ. नवीन चंद्रा (डीएमआरटी) व डॉ. नीलिमा थैगल ने अभी तक अस्पताल में आकर चार्ज नहीं संभाला है।

50 शैया अस्पताल में मरीजों को देखतीं डॉ. सीमा गुप्ता। संवाद- फोटो : AURAIYA