फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pasua Feeder's machine broke down, 21 villages lost electricity

Auraiya News: पसुआ फीडर की मशीन खराब, 21 गांवों की बिजली गुल

Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pasua Feeder's machine broke down, 21 villages lost electricity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। पसुआ फीडर की इनकमिंग मशीन में बुधवार की सुबह सात बजे ओवरलोड की वजह से तकनीकी खराबी आ गई। इससे 21 गांवों की बिजली पांच घंटे गुल रही। मशीन की मरम्मत बाद दोपहर 12 बजे बिजली बहाल हो सकी।
पसुआ फीडर की मशीन में ओवरलोड की आए दिन समस्या रहती है। लोड बढ़ने पर बिजली के तार टूटने से कई गांव प्रभावित हो जाते। बुधवार को भी पसुआ फीडर के पसुआ, लखनहारा, भैंसलोट, पुर्वा लक्ष्मीराम, चिरूकुआ, धनवाली, सूखाताल, परसारी पुर्वा, शाहूपुर, मिश्रीपुर, जगराजपुर, शिवपुर, हमीरपुर, रायपुर, पुर्वा कमल सिंह, लुधपुरा, सराय प्रथम, शामपुर, बमुराह, आरमपुर, किचिकियापुर आदि गांव के उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

धप्पी यादव, सुरेश सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि आए दिन मशीन में फाल्ट होता रहता है। बिधूना अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि विभाग को पत्र भेजा गया है, एक से दो दिन में मशीन ठीक करा दी जाएगी। फिलहाल अस्थाई तौर पर मरम्मत के सहारे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article