{"_id":"64d3d61869a08ad7a1030dd6","slug":"passenger-injured-while-getting-off-roadways-bus-auraiya-news-c-211-1-aur1001-1629-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेज बस से उतरने के दौरान यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेज बस से उतरने के दौरान यात्री घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल।
कस्बे के गढि़या ओवरब्रिज पर रोडवेज बस से उतरने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजे ने पुलिस को जानकारी देकर उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर किया गया है।
बुधवार को अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी राम प्रकाश मिश्रा मंगलवार शाम को पिता रामबहादुर मिश्रा की अचानक तबीयत खराब होने पर इटावा से अजीतमल रोडवेज बस से आ रहे थे। उन्हें लेने के लिए भतीजा पुष्पेंद्र हाईवे स्थित गढि़या ओवरब्रिज के पास खड़ा था। रात 11 बजे के करीब बस चालक ने उन्हें उतारने के लिए बस रोकी। वह उतर पाते इससे पहले बस आगे बढ़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भी मौके से बस लेकर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अजीतमल कस्बे में रोडवेज डिपो होने के बावजूद भी बसें कस्बे के अंदर न आकर हाईवे पर ही सवारियों को छोड़कर आगे निकल जाती हैं। जिससे अक्सर सवारियों के साथ हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।