फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Parapet walls of the village laughed Gayle

गेल गांव की चारदीवारी से उड़ाई रेलिंग

Sun, 18 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 18 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Parapet walls of the village laughed Gayle

कई स्तरीय सुरक्षा से लैस गेल की आवासीय कालोनी गेल गांव की सुरक्षा में चोरों ने सेंध लगा दी। शुक्रवार रात चोरों ने दो अलग- अलग स्थानों पर कई फुट की लोहे की रेलिंग काटने का प्रयास किया। हालांकि सटीक सूचना पर पहुंची पुलिस के कारण चोर रेलिंग को वहीं छोड़कर भाग खडे़ हुए। दो दिन पहले भी चोर यहां रेलिंग काट चुके हैं।

विज्ञापन

 
दिबियापुर फफूंद रोड पर गेल संयंत्र कर्मियों की आवासीय कालोनी बनी है, जिसमें गेल कर्मियों के सैकड़ों परिवार रहते हैं। आवासीय कालोनी मुख्य गेट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों का पहरा रहता है। वहीं विभिन्न कुंजों के बाहर पूर्व सैनिक मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन


कालोनी में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा में सेंध लगाकर शुक्रवार रात दो बजे गेल की आवासीय कालोनी में चारदीवारी पर लगी रेलिंग को चोरों ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी दौरान सूचना के आधार पर पहुंची दिबियापुर थाने के एसआई राजवीर सिंह यादव को देख चोर काटी गई रेलिंग छोड़कर भाग खड़े हुए। यह वारदात उस स्थान पर हुई, जहां पास में ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।


इस संबंध में गेल पाता सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट बीआर पाठक का कहना है कि गेल पाता संयंत्र एवं गेल गांव मुख्य गेट की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है। वहां सीआईएसएफ बल के जवान मुस्तैदी से काम करते हैं। एसआई राजवीर सिंह का कहना है कि चोरों द्वारा छोड़ी गई रेलिंग को गेल प्रशासन के सुपुर्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed