{"_id":"64ecf3e2f83a7908900605d5","slug":"pandav-river-overflowed-water-filled-in-raipur-800-bighas-of-crops-submerged-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2326-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांडव नदी उफनाई, रायपुर में भरा पानी, आठ सौ बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांडव नदी उफनाई, रायपुर में भरा पानी, आठ सौ बीघा फसल डूबी
Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। पांडव नदी का पानी ओवरफ्लो होकर रायपुर गांव के चारों ओर भर गया। स्कूल, गांव की सड़कें डूब गईं। पानी का तेज बहाव होने से आसपास के गांव के किसानों की करीब 800 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
कन्नौज क्षेत्र के जोगियापुरा में रामगंगा नहर की खंदी कटने से पानी पांडव नदी में आ पहुंचा। नदी में पानी बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण नदी किनारे बसे गांव रायपुर में चारों तरफ पानी भर गया। गांव को जाने वाले सड़कें जलमग्न हो गई। गांव के बाहर बना प्राथमिक विद्यालय का परिसर डूब गया। सड़कों व खेतों तक पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं पानी सोमवार सुबह से देर शाम तक रायपुर के अलावा पुर्वा विधि, रूपपुर कोठी, नंदपुर, धरमंगदपुर, हिंदू पुर्वा, कैथवा, अजीतपुर्वा, सिंह पुर्वा परसादी पुर्वा, लालपुर, बराहार, पुर्वा धनी समेत 12 गांवों के किनारे खेतों तक जा पहुंचा। इससे खेत में खड़ी धान, बाजरा, मक्का की करीब आठ सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
किसान अर्जुन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह सेंगर, उमेश सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद, सतीश, देवेंद्र, महेश आदि ने बताया कि पांडव नदी में कई जगह बड़ी-बड़ी घास है। बराहार स्थित साइफन चोक पड़ा है। इससे नदी का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। इधर कन्नौज जिले के जोगियापुरा के पास रामगंगा नहर की खंदी कटी होने की वजह से पांडव नदी उफान पर आ गई।
किसानों का कहना है कि नदी की सफाई न कराए जाने से प्रतिवर्ष उनकी फसलों में पानी भर जाता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने निरीक्षण के दौरान मनरेगा व सिंचाई विभाग की मदद से नदी की सफाई करवाने का आश्वासन दिया था। यदि पानी को जल्द ही फसलों से नहीं निकाला गया तो उनकी फसलें सड़ जाएंगी।
रायपुर गांव के आस पास पानी भर जाने से किसानों को खेतों में जाने में परेशानी हो रही है। किसान बताते हैं कि खेत में पानी भरे होने से जानवरों के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। इधर जहरीले कीड़े बढ़ने का खतरा बढ़ा है। सड़क व स्कूल में पानी भर होने से पढ़ाई व आवागमन दोनों प्रभावित है। वहीं गांव में पानी आने की संभावना को लेकर किसान चिंतित हैं।